Posts

Showing posts from August, 2022

गंगा

Image
गंगा मात्र एक नदी नहीं भावनाओं, आस्था, श्रद्धा और विश्वास का समागम हैं। हज़ारों की संख्या में विभिन्न पर्व पर लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रार्थना करते हैं, अपनी भवानाओं की ऊर्जा को इसी गंगा में प्रवाहित करते हैं। इसी भावना, श्रद्धा और आस्था की ऊर्जा का परिणाम यह वृहद गंगा हैं। गंगा के जीवन पर दृष्टि पात करें तो यह मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने का सबसे बढ़ा उदाहरण पेश करती हैं। गंगा क्या हैं..? कहाँ से प्रारम्भ हो, इसका जीवन जाता, यही सीखने योग्य हैं। भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल हिमालय में गंगोत्री हिमानी से 'गौमुख' नामक स्थान से माँ गंगा का उदगम होता हैं। गौमुख से एक छोटी जलधारा के रूप में निकल आगे बढ़ते हुए अनेक छोटी छोटी धाराओं को स्वयं में समेटत हुए अत्यधिक वेग के साथ, अपने मार्ग के मध्य आने वाले पहाड़ो और पत्थरों को चिरती हुई, हरिद्वार के मैदानी भाग में प्रवेश करती हैं। वस ऐसा ही मनुष्य जीवन हैं, गंगा की भाति माँ के गर्भ से जन्म लेने वाला यह छोटा सा शिशु उस जल धारा के सामान्य ही जो हिमालय से निकलती हैं। जिस प्रकार गंगा अनेक धाराओं और नदियो