Posts

Showing posts from May, 2023

द केरला स्टोरी और सनातन

Image
हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' के कारण देश में जढ़े बना रही दो समस्या पुनः ज्वालित हो उठी 'लव जिहाद' और 'धर्मान्तरण' । इस लेख को लिखने का विचार मन में आया ज़ब एक न्यूज़ चैनल पर देखा कि किस प्रकार केरला में हिन्दू लड़कियों का मुस्लिम धर्म में धर्मान्तरण किया जाता हैं, धर्मान्तरण और लव जिहाद का यह मामला केवल केरला तक नहीं बल्कि छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार व उत्तर पूर्वी राज्यों तक भी तेजी से बड़ा हैं। यहाँ प्रश्न उठता है कि जब हमारी भोली भाली लड़कियों और आदिवासी समाज को यह गलत तर्क दिया जाता है कि आप के सनातन धर्म में तो 33 करोड़ देवी देवता हैं इनका क्या अर्थ हैं, हम तो केवल एक आल्हा पर विश्वास करते है तो वही ईसाई पंथ का कहना हमारे यहाँ तो मात्र जीजस और क्रॉस को मान्यता, किन्तु आपके 33 करोड़ देव हास्य का विषय हैं। सर्व प्रथम तो हमें यहाँ समझना होगा कि सनातन का अर्थ क्या हैं...? सनातन अर्थात शाश्वत..जो सत्य है...अटल हैं...कल था आज है व सदैव रहेगा...जिसे झुठलाया नहीं जा सकता, वही शाश्वत हैं, सनातन हैं। इसी सनातन से आगे जा अन्य धर्मों का प्रादुर्भ