Posts

Showing posts from July, 2023

गुरु

Image
गुरु शब्द ही ऐसा है जिसे सुनने मात्र से एक सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता हैं। गुरु मात्र एक शब्द या व्यक्ति नही बल्कि एक भावना हैं, आस्था हैं,श्रद्धा हैं, विश्वास हैं। जो व्यक्ति जीवन में गुरुतत्व के साथ जीता है, उसका जीवन स्वतः ही सार्थक बन जाता हैं। गुरु का अर्थ है वह जो अन्धकार को समाप्त कर प्रकाशमान की ओर ले जाये। जैसे शिक्षा और ज्ञान अन्धकार रूपी अज्ञान से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। सनातन वैदिक हिन्दू धर्म के अनेक धर्म ग्रन्थों ने गुरु महिमा को समवेत स्वर से गाया है। उपनिषदों का तो सृजन ही गुरु शिष्य के मध् हुए संवादों से हुआ है।  देखा जाए तो बाल्यकाल से अब तक हमने जहाँ से भी शिक्षा पाई है, जिससे भी कुछ ज्ञान ग्रहण किया है वह सब हमारे गुरु हैं। जैसे माता - पिता, हमारे परिवारजन, विद्यालय के शिक्षक, प्रकृति व अन्य सभी वह प्राणी, पुस्तक, समाज जो पल पल हमें आ शिक्षा देते रहे हैं। लेकिन हमें शिक्षक और गुरु के भेद को समझना होगा।  सभी प्रकार की लौकिक एवं भौतिक शिक्षा देने वाले व्यक्ति हमारे  शिक्षक हो सकते हैं लेकिन गुरु वह जो जीवन में व्याप्त अज्ञान (इग्नोरेंस ) को सर्वदा के ल