भारत मैं वर्तमान स्थिति के पीछे चाइना...
भारत एक समृद्ध साली संस्कृति और विरासत का देश है, इसका विस्तृत इतिहास, वैदिक ज्ञान व अध्यात्मिक गुण इसे विश्व मैं अलग स्थान दिलाते हैं. किंतु आज वर्तमान में देश मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के कारण माहौल चिंताजनक है.कारण क्या है....
इसे जानने से पूर्व हम थोड़ा पीछे भारत की राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर नजर डालनी होगी. 1947 में आजादी प्राप्त करने के बावजूद भारत कई समस्याओं में जकड़ा रहा जिसमें कई सामाजिक कुरीतियां जैसे तीन तलाक, दहेज प्रथा, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता से जुड़ी समस्या शामिल है. राजनीतिक समस्याओं में अनुच्छेद 370, 35a, नागरिक संशोधन अधिनियम, एनआरसी, राम मंदिर विवाद व समान नागरिक संहिता जैसी समस्याएं शामिल रही. आर्थिक समस्याओं में बेरोजगारी, जनसंख्या नियंत्रण और असमानता व गरीबी इत्यादि है.
इन्हीं समस्याओं के कारण भारत की विकास की गति बेहद मंद रही. जिसे मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में आते ही सुलझाने जाने का बीड़ा उठाया. मोदी सरकार ने अपना प्रथम कार्यकाल में कई समस्याओं पर गौर किया परन्तु सबसे अधिक ध्यान गरीबी पर दिया.
जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना( घर घर बिजली पहुंचाने) उज्जवला योजना से गरीबी हटाने की पूर्ण प्रयास किए सरकार के प्रयास कई हद तक सफल रहे जो पिछले 70 वर्षों में ना हो सके थे.
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसने भारत की सामाजिक और राजनीतिक भूलो को मैं सुधार किया, ऐतिहासिक फैसले हैं.. अनुच्छेद 370, 35A की समाप्ति, तीन तलाक बिल, नागरिक संशोधन अधिनियम, राम मंदिर निर्माण तथा शीघ्र ही एक समान सिविल संहिता की ओर देश बढ़ रहा है.
इन समस्याओं और उनके हल की चर्चा इसलिए कि क्योंकि यही समस्या ही देश आर्थिक प्रगति में रोड़ा है और इन समस्याओं को समाप्त होने के पश्चात भारत आर्थिक शक्ति बनने की ओर जा रहा था. यही कारण है कि मोदी सरकार ने $50000000 की अर्थव्यवस्था की बात कही. इन परिवर्तनों के कारण बाहरी शक्तियों विशेषकर चाइना ने देश मैं साजिशों का खेल रचाया. सत्य है कि भारत में वर्तमान में चल रहा घटनाक्रम चाइना द्वारा प्रायोजित है.
क्योंकि चाइना को भय है कि यदि भारत इसी गति से बढ़ा तो उसे रोक पाना असंभव होगा अतः उसने भारत में अपना पुराना वामपंथी खेल आरंभ किया. आज भारत में जो माहौल है यह भी सोचनिये है कि इन वामपंथी व राष्ट्र विरोधी ताकतों के पास अराजकता फैलाने के लिए इतना पैसा आता कहां से है. चाइना से आता है वहा भी बड़ी मात्रा में जाली मुद्रा द्वारा देश आरजकता बढ़ाने के लिए. यहाँ 2016 में हुई नोटबंदी का जिक्र करना भी आवश्यक है. 2016 में सरकार के पास ऐसी खुफिया जानकारी थी कि भारत में बड़ी मात्रा में काला धन व जाली मुद्रा एकत्रित हो चुकी हैजिसका उपयोग भारत में अराजकता फैलाने के लिए सुनिश्चित किया गया. मोदी सरकार को दोबारा 2019 में नहीं आने दिया जाए इसकी बड़ी साजिश थी. ये नोटबंदी का ही परिणाम रहा कि जाली नोट समाप्त हुए और चाइना तथा राष्ट्र विरोधी ताकतें अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सकी. अतः इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि नोटबंदी असफल नहीं पूर्णता सफल रही राष्ट्र सुरक्षा व राष्ट्रीयहित मैं.
आज मोदीजी के आने के बाद ही भारत की विश्व में निरंतर साख बढ़ी भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती .मोदी जी ने विश्व मंच पर योग को प्रस्तावित किया तथा आतंकवाद को पुरजोर रूप से बेनकाब किया. जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर अपनी ओर से भरकस प्रयास किये. यही कारण चाइना के भय को बढ़ाते जा रहे थे.
एक कारण और रहा चाइना की भय का आज वामपंथ लगभग पूरे विश्व में समाप्त हो चुका है एवं हांगकांग जैसे आंदोलन से चाइना में भी लोकतंत्र की मांग प्रखर हो रही है. इस कारण भी चाइना भारतीय लोकतंत्र और सरकार पर प्रहार करता है.
आज अमेरिका व ईरान जैसे देशों के मध्य विवाद चल रहा है यदि कोई देश इस समस्या को सुलझा कर विश्व शांति स्थापित कर सकता है तो भारत और नरेंद्र मोदी है. क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि योगी है एवं एक योगी मैं संपूर्ण विश्व को बदलने की शक्ति होती है तथा ये भारतीय शास्त्रों में वर्णित है.
भारत के इसी नेतृत्व शक्ति ने चाइना को भयभीत कर रखा है क्योंकि यह स्पष्ट है कि 21वी सदी एशिया की है इसलिए चीन का मुख्य प्रतिद्वंदी भारत है. भारत में अभी बहुत कुछ करना बाकी है परन्तु जिस गति से भारत इन समस्याओं को सुलझाते हुए आगे बढ़ रहा है इससे चाइना डरा हुआ है.
आज भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठ खड़ा हुआ है जो लंबे समय से सोया हुआ था अतः यह समझना आवश्यक है कि समस्त वर्तमान घटनाक्रम चाइना द्वारा प्रायोजित है. जो की चाइना के भय को दर्शाता है भारत के प्रति.
Comments
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.